RPSC RAS Cut Off 2025: अगर आपने RPSC RAS परीक्षा 2025 में भाग लिया है, तो अब आप कट ऑफ मार्क्स, रिजल्ट और अगले चरण की चयन प्रक्रिया को लेकर उत्साहित होंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने हाल ही में RAS प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था, जिसकी आधिकारिक उत्तर कुंजी 2 फरवरी को जारी कर दी गई है। अब परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को RAS कट ऑफ मार्क्स और फाइनल रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
इस लेख में आपको RPSC RAS कट ऑफ मार्क्स से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी, जिसमें अनुमानित कट ऑफ, आधिकारिक वेबसाइट पर कट ऑफ देखने की प्रक्रिया, रिजल्ट डेट, कट ऑफ निर्धारित करने वाले कारक, और चयन प्रक्रिया शामिल है।
RPSC RAS कट ऑफ मार्क्स 2025 कब जारी होंगे?
फिलहाल RPSC ने आधिकारिक रूप से RAS कट ऑफ 2025 को जारी नहीं किया है। कट ऑफ मार्क्स और रिजल्ट की घोषणा मार्च 2025 के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। परीक्षा का स्तर और अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए इस बार कट ऑफ में मामूली वृद्धि हो सकती है।
RPSC RAS परीक्षा 2025 की चयन प्रक्रिया
RAS परीक्षा तीन चरणों में होती है:-
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) – इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।
- मुख्य परीक्षा (Mains) – मुख्य परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट लिस्ट में जोड़े जाते हैं।
- साक्षात्कार (Interview) – अंतिम चयन इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद होता है।
RPSC RAS कट ऑफ मार्क्स 2025 (अनुमानित)
हर साल RPSC RAS कट ऑफ परीक्षा के कठिनाई स्तर, अभ्यर्थियों की संख्या, और उपलब्ध पदों के आधार पर अलग-अलग होती है।
इस वर्ष के लिए संभावित कैटेगरी-वाइज RAS कट ऑफ 2025 नीचे दी गई है:–
Category | Expected Cut Off Marks |
---|---|
सामान्य (GEN) | 105-110 |
EWS | 100-105 |
OBC | 100-105 |
MBC | 95-100 |
SC | 85-95 |
ST | 85-95 |
यह केवल अनुमानित कट ऑफ है। आधिकारिक कट ऑफ मार्क्स RPSC द्वारा जारी की जाएगा।

RPSC RAS कट ऑफ कैसे चेक करें?
यदि आप RAS परीक्षा 2025 की आधिकारिक कट ऑफ चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
- सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आधिकारिक वेबसाईट के होम पेज पर “लेटेस्ट अपडेट” सेक्शन में जाएं।
- अब वहाँ “RPSC RAS Cut Off 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको PDF फाइल में कट ऑफ मिल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार कट ऑफ देखें और परीक्षा में चयन की संभावनाओं को जांचें।
निष्कर्ष
अगर आपने RPSC RAS परीक्षा 2025 दी है, तो अब आपके पास यह चेक करने का मौका है कि क्या आप चयनित होंगे या नहीं।