Pm Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025: देश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! केंद्र सरकार ने PM Dhan-Dhanya Krishi Yojana 2025 की घोषणा कर दी है। यह योजना खासतौर पर उन 100 जिलों के लिए बनाई गई है, जहां कृषि उत्पादन की दर अपेक्षाकृत कम है। सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के जरिए किसानों को आर्थिक सहायता, आधुनिक कृषि तकनीक और सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
इस योजना की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025 के दौरान की थी। इस महत्वाकांक्षी योजना से 1.7 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आप किसान हैं और अपनी खेती को उन्नत बनाना चाहते हैं, तो यह योजना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। आइए, जानते हैं इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से।
PM Dhan-Dhanya Krishi Yojana का मुख्य उद्देश्य
इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना, किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना और आधुनिक खेती को बढ़ावा देना है। नीचे इस योजना के प्रमुख उद्देश्यों को विस्तार से बताया गया है –
- किसानों को उन्नत बीज, जैविक उर्वरक और आधुनिक कृषि उपकरणों की सुविधा दी जाएगी।
- किसान केवल पारंपरिक फसलों तक सीमित न रहें, बल्कि अन्य लाभदायक फसलों की खेती भी करें।
- सूखे से प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर सिंचाई प्रबंधन के लिए सरकार आर्थिक सहायता देगी।
- किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और डिजिटल खेती के तरीकों से अवगत कराया जाएगा।
- किसानों को कम ब्याज पर कर्ज और सब्सिडी दी जाएगी, जिससे वे अपनी खेती में निवेश कर सकें।
इस योजना की पात्रता
PM Dhan-Dhanya Krishi Yojana का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो सरकार द्वारा चयनित 100 कम उत्पादकता वाले जिलों में खेती करते हैं। इसके अलावा, इस योजना के तहत लाभ पाने के लिए यह पात्रता रखी गई हैं –
- जिस भी किसान के पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है, वे इस योजना के लिए पात्र हैं।
- जो ठेके पर या साझा खेती करते हैं, वे इस योजना के लिए पात्र हैं।
- जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है और वे आधुनिक खेती अपनाना चाहते हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- भूमि स्वामित्व दस्तावेज़
- बैंक खाता पासबूक
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो, आदि।
इस योजना के तहत किसानों को मिलने वाले लाभ
PM Dhan-Dhanya Krishi Yojana 2025 किसानों को कई तरह की सुविधाएं और आर्थिक सहायता प्रदान करती है। नीचे इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले प्रमुख लाभों की सूची दी गई है –
- किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले बीज और जैविक खाद उपलब्ध कराए जाएंगे।
- किसानों को आसान शर्तों पर कर्ज और सरकारी सब्सिडी दी जाएगी।
- किसानों के खेतों में बेहतर जल प्रबंधन और सिंचाई सुविधाओं के लिए सहायता।
- पारंपरिक खेती के साथ-साथ दूसरी फसलों को भी उगाने का मौका।
- किसानों को स्मार्ट खेती, जैविक खेती और आधुनिक कृषि उपकरणों की ट्रेनिंग दी जाएगी।