अगर आपको सरकार की किसी योजना का पैसा नहीं मिल रहा है, चाहे वह गैस सब्सिडी हो, स्कॉलरशिप हो या कोई अन्य सरकारी लाभ, तो इसकी वजह हो सकती है कि आपका DBT (Direct Benefit Transfer) बैंक से लिंक नहीं है। अब सवाल उठता है कि Bank DBT Status कैसे चेक करें, क्या आपका अकाउंट NPCI से लिंक है या नहीं, अगर नहीं, तो इसे ON कैसे करें। इस लेख में आपको स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया मिलेगी जिससे आप घर बैठे ऑनलाइन या बैंक जाकर DBT स्टेटस चेक कर सकते हैं और इसे एक्टिवेट कर सकते हैं।
DBT क्या होता है और यह क्यों जरूरी है?
DBT यानी Direct Benefit Transfer, सरकार द्वारा नागरिकों को सब्सिडी या योजना के पैसे सीधे बैंक खाते में भेजने की प्रणाली है। अगर आपका बैंक अकाउंट NPCI से लिंक नहीं है या Aadhaar Seeding नहीं हुई है, तो आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
कैसे पता करें कि आपका बैंक DBT से लिंक है या नहीं?
आप तीन तरीकों से यह स्टेटस चेक कर सकते हैं:
- UIDAI पोर्टल से ऑनलाइन चेक करें।
- mAadhaar ऐप से स्टेटस देखें।
- अपने बैंक जाकर आधार सीडिंग स्टेटस की जांच करें।
आगे आपको इन तीनों तरीकों की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया मिलेगी।
[ऑनलाइन] UIDAI पोर्टल से DBT स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक है, तो आप घर बैठे यह स्टेटस चेक कर सकते हैं:-
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर ‘Check Aadhaar/Bank Seeding Status’ पर क्लिक करें।
- अब अपना Aadhaar Number डालें और OTP वेरीफाई करें।
- इसके बाद आपका DBT स्टेटस स्क्रीन पर दिख जाएगा।
अगर स्टेटस “Active” है, तो DBT लिंक है!
अगर “Not Active” है, तो आपको DBT एक्टिवेट करना होगा।
[mAadhaar ऐप] से DBT स्टेटस कैसे चेक करें?
UIDAI के mAadhaar ऐप से भी आप DBT स्टेटस चेक कर सकते हैं:-
- सबसे पहले Google Play Store से mAadhaar ऐप डाउनलोड करें।
- अब ऐप खोलें और Check Request Status पर क्लिक करें।
- अब “Bank Seeding Status” पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार नंबर दर्ज करें और OTP वेरीफाई करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर NPCI लिंकिंग का स्टेटस दिख जाएगा।
अगर स्टेटस “Not Active” है, तो बैंक जाकर इसे ऑन कराना होगा।
[बैंक से] ऑफलाइन DBT स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो आपको बैंक जाना होगा:
- अपने बैंक की ब्रांच पर जाएं।
- अपने आधार लिंकिंग का स्टेटस पूछें।
- अगर आधार लिंक नहीं है, तो “DBT आधार लिंकिंग फॉर्म” भरें।
- अब जरूरी डॉक्यूमेंट अटैच करें और फॉर्म जमा करें।
- अब 24 घंटे में DBT एक्टिवेट हो जाएगा।
निष्कर्ष
अगर आपका DBT पैसा रुक गया है या आपको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा, तो पहले अपना DBT स्टेटस चेक करें। DBT चेक करने की पूरी जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से प्रदान कर दी गई हैं। जिन्हे फॉलो करके आप आसानी से अपना DBT लिंक कर सकते हैं।