अब महिलाओं को हर महीने ₹2100 मिलेंगे, शुरू हुआ Ladki Bahin Yojana 3.0 का नया चरण, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए खुशखबरी, अगर आपने अभी तक Ladki Bahin Yojana का फॉर्म नहीं भरा है तो अब आपके पास सुनहरा मौका है। महाराष्ट्र सरकार ने Ladki Bahin Yojana 3.0 का तीसरा चरण शुरू कर दिया है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पहले दो चरणों में लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिला और अब तीसरे चरण में वे महिलाएं जो पिछली बार आवेदन नहीं कर सकीं, इस बार आवेदन कर सकती हैं। इस आर्टिकल में जानिए कैसे करें आवेदन, क्या है पात्रता और किन दस्तावेजों की जरूरत होगी, पूरी जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप।

Ladki Bahin Yojana 3.0: मुख्य जानकारी

तत्वविवरण
योजना का नाममुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना 3.0
राज्यमहाराष्ट्र
लाभार्थीराज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं
उम्र सीमा21 से 65 वर्ष
लाभ राशि₹2100 प्रति माह
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन दोनों
हेल्पलाइन नंबर181
ऑफिशियल वेबसाइटladakibahin.maharashtra.gov.in

कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आप यहाँ नीचे दी गई शर्तों को पूरा करती हैं, तो आप इस योजना में आवेदन कर सकती हैं:-

  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • महिला सरकारी नौकरी में नहीं होनी चाहिए और टैक्स पेयर भी नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • सरकारी पेंशनधारी महिलाएं इस योजना की पात्र नहीं होंगी।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • राशन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • लाडकी बहिन योजना फॉर्म

Ladki Bahin Yojana 3.0 Online Apply

लाड़की बहिन योजना 3.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रियाँ कुछ इस प्रकार हैं:-

  1. इस योजना मे आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर “अर्जदार लॉगिन” पर क्लिक करें।
  3. अब अपनी जानकारी से नया अकाउंट बनाएं और लॉगिन करें।
  4. अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
  5. इसके बाद सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  6. अब सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  7. इसके बाद “Continue” पर क्लिक कर आधार वेरिफिकेशन पूरा करें।
  8. अब मोबाइल नंबर पर आया OTP डालें।
  9. इसके बाद प्रोसेस पूरा होते ही आपका आवेदन सबमिट हो जाएगा।

यदि आपकी जानकारी सही पाई जाती है, तो हर महीने ₹2100 की राशि सीधा आपके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।

निष्कर्ष

Ladki Bahin Yojana 3.0 महाराष्ट्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक जबरदस्त कदम है। अगर आप पात्र हैं तो इस योजना का लाभ जरूर उठाएं। यह न केवल आर्थिक सहायता है बल्कि आपके उज्जवल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।

Ladki Bahin Yojana 3.0

Leave a Comment