लाडली बहना आवास योजना की नई सूची जारी, जिन महिलाओं के नाम हैं, उन्हें मिलेंगे ₹1.20 लाख

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

MP की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अगर आपने लाडली बहना आवास योजना के लिए आवेदन किया था, तो अब आपके सपनों का घर बनने का रास्ता साफ हो सकता है। मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में इस योजना की नई लाभार्थी सूची जारी कर दी है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ₹1,20,000 की वित्तीय सहायता दी जा रही है, ताकि वे अपना खुद का पक्का मकान बना सकें।

क्या है लाडली बहना आवास योजना?

मध्य प्रदेश सरकार की यह योजना उन महिलाओं के लिए है जिन्हें अब तक PM Awas Yojana या इंदिरा आवास योजना का लाभ नहीं मिला। इस योजना में पात्र महिलाओं को तीन किश्तों में सहायता राशि दी जाती है:

  • पहली किस्त: ₹25,000
  • दूसरी किस्त: ₹85,000
  • तीसरी किस्त: ₹20,000

योजना की पात्रता

यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो इन शर्तों को पूरा करना जरूरी है:

  • महिला आवेदिका मध्य प्रदेश की निवासी हो।
  • परिवार के पास पहले से पक्का मकान न हो।
  • वार्षिक आय निर्धारित मानदंडों के अनुसार हो।

ऐसे चेक करें लाडली बहना आवास योजना में अपना नाम:

  1. सबसे पहले लाडली बहना आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर ‘Stakeholders’ विकल्प पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद ‘IAY/PMAYG Beneficiary’ पर जाएं।
  4. अब अपनी पंजीकरण संख्या दर्ज करें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद यदि रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है, तो ‘Advance Search’ विकल्प चुनें।
  6. अब राज्य, जिला, गांव, पंचायत आदि की जानकारी भरें।
  7. इसके बाद स्कीम में से ‘लाडली बहना आवास योजना’ चुनें और Search करें।

इसे भी पढे:-

Leave a Comment