Maiya Samman Yojana ₹7500 List: झारखंड की महिलाओं के लिए होली से पहले खुशखबरी! राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (MMMSY) के तहत एक बार फिर बड़ी राहत दी है। इस बार एक साथ तीन किस्तों की राशि ₹7500 सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है। 8 मार्च 2025 से ट्रांजैक्शन की शुरुआत हो चुकी है और आने वाले 5-6 दिनों में 38.34 लाख पात्र महिलाओं के खातों में ये राशि पहुंचा दी जाएगी। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़ी सभी अहम जानकारियां, पात्रता, जिलेवार लाभुकों की संख्या और स्टेटस चेक करने का तरीका।
Maiya Samman Yojana ₹7500: क्या है इस बार खास?
इस बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं को एक साथ जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 की तीन किस्तें भेजी हैं, जो कि कुल मिलाकर ₹7500 होती है।
- किस्त की राशि – ₹2500 प्रति माह
- तीन माह की एक साथ रकम – ₹7500
- डीबीटी के माध्यम से सीधा खातों में भेजा गया पैसा
- फर्ज़ी और अपात्र महिलाओं को लिस्ट से बाहर किया गया
इस बार केवल 38.34 लाख महिलाओं को ही मिला लाभ, जानिए क्यों?
पिछली बार योजना की पांचवीं किस्त में करीब 57 लाख महिलाओं को ₹2500 की राशि मिली थी, लेकिन इस बार आंकड़ा घटकर 38.34 लाख पर आ गया है। इसके पीछे दो बड़ी वजहें सामने आई हैं-
- फर्जी आवेदन – कई जिलों से गलत दस्तावेजों के जरिए आवेदन किए गए थे, जिन्हें अब स्क्रूटनी के बाद हटा दिया गया है।
- अपात्रता – कुछ महिलाएं सरकार की तय शर्तों को पूरा नहीं करती थीं, जैसे कि परिवार में सरकारी कर्मचारी होना, आयकरदाता होना या DBT लिंक न होना।
किस जिले में कितनी महिलाओं को मिला ₹7500 – देखें पूरी लिस्ट
जिला | लाभुकों की संख्या |
---|---|
गिरिडीह | 3,39,482 |
रांची | 3,14,810 |
पलामू | 2,58,651 |
धनबाद | 2,54,706 |
पूर्वी सिंहभूम | 2,35,505 |
बोकारो | 2,32,240 |
हजारीबाग | 2,09,270 |
देवघर | 1,90,263 |
गढ़वा | 1,65,606 |
चतरा | 1,48,625 |
गोड्डा | 1,43,066 |
दुमका | 1,37,667 |
साहिबगंज | 1,37,464 |
प. सिंहभूम | 1,36,833 |
पाकुड़ | 1,16,050 |
सरायकेला | 1,14,049 |
जामताड़ा | 1,12,072 |
गुमला | 1,07,330 |
कोडरमा | 99,176 |
लातेहार | 98,199 |
रामगढ़ | 93,543 |
लोहरदगा | 69,330 |
सिमडेगा | 66,851 |
खूंटी | 63,369 |
जिनका ₹7500 नहीं आया है, वो क्या करें?
बहुत सारी महिलाओं को अभी पैसा नहीं मिला है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। नीचे दिए गए पॉइंट्स को चेक करें:
- DBT लिंक करें – अपना बैंक खाता DBT से लिंक है या नहीं, इसकी जांच करें
- आधार लिंक स्टेटस चेक करें – आधार और बैंक लिंकिंग जरूरी है
- पासबुक एंट्री या SMS अलर्ट से अकाउंट चेक करें
- स्थानीय बैंक या पंचायत सचिव से संपर्क करें
ट्रांजैक्शन की प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू हुई है, जो अगले 5–6 दिन तक चलेगी। यानी अगर पैसा अभी नहीं आया, तो कुछ दिन इंतजार करें।
अब तक की किस्तों का पूरा विवरण
किस्त | तारीख | राशि |
---|---|---|
पहली | 18 अगस्त 2024 | ₹1000 |
दूसरी | 13 सितंबर 2024 | ₹1000 |
तीसरी | 8 अक्टूबर 2024 | ₹1000 |
चौथी | 11 नवंबर 2024 | ₹1000 |
पांचवी | 28 दिसंबर & 06 जनवरी | ₹2500 |
छठवीं | 8 मार्च 2025 | ₹2500 |
सातवीं | 8 मार्च 2025 | ₹2500 |
आठवीं | 8 मार्च 2025 | ₹2500 |
Maiya Samman Yojana Status ऑनलाइन कैसे चेक करें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको योजना का पैसा मिला है या नहीं, तो नीचे दिए गए तरीके से स्टेटस चेक करें:-
- अपना स्टेटस जानने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर “पात्रता या भुगतान स्थिति जांचें” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद OTP वेरीफाई करें और स्टेटस चेक करें।
इसके अलावा आप मोबाइल बैंकिंग, SMS अलर्ट या पासबुक एंट्री से भी पैसा आया है या नहीं, इसकी जानकारी ले सकते हैं।
निष्कर्ष
Maiya Samman Yojana ₹7500 की किस्तें इस बार भी बहुत बड़ी राहत लेकर आई हैं, लेकिन साथ ही सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि केवल योग्य और जरूरतमंद महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा। इसलिए अगर आप पात्र हैं तो जरूरी दस्तावेज और बैंक अपडेट रखें, ताकि किसी किस्त से वंचित न रहें।