अगर आप राशन कार्ड धारक हैं, तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आपका राशन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने नए नियम लागू किए हैं, जिसके तहत अब राशन कार्ड से परिवार के सभी सदस्यों का आधार लिंक होना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आपने अभी तक आधार लिंक नहीं कराया है, तो राशन मिलने में दिक्कत आ सकती है। इसलिए, बिना देर किए अपना आधार लिंकिंग स्टेटस चेक करें और अगर लिंकिंग अधूरी है, तो इसे जल्द पूरा करवाएं।
इस लेख में हम आपको आसान और सही तरीका बताएंगे जिससे आप चेक कर सकते हैं कि आपका राशन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं। साथ ही, अगर लिंक नहीं हुआ है, तो आप उसे ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे लिंक करवा सकते हैं, इसकी भी पूरी जानकारी दी जाएगी।
राशन कार्ड में आधार लिंक क्यों जरूरी है?
सरकार द्वारा राशन कार्ड को आधार से लिंक करने के पीछे कई बड़े कारण हैं, जो कुछ इस प्रकार से हैं:-
- राशन कार्ड से आधार लिंक होने के बाद नकली कार्डों को रद्द किया जा सकेगा।
- इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राशन उन्हीं को मिले जो इसके हकदार हैं।
- आधार लिंक होने से आप देशभर में कहीं भी राशन ले सकते हैं।
- आधार लिंक होने से राशन कार्ड को ऑनलाइन वेरिफाई करना आसान हो जाता है।
अगर आपका राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं है, तो सरकार की PDS (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) से मिलने वाला सस्ता राशन बंद हो सकता है। इसलिए, बिना देर किए इसे चेक करें और लिंकिंग पूरी करें।
कैसे चेक करें राशन कार्ड में आधार लिंक है या नहीं?
आप अपने राशन कार्ड में आधार लिंक है या नहीं, इसे ऑनलाइन और मोबाइल ऐप दोनों तरीकों से चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं दोनों ही तरीकों को:
अगर आप मोबाइल से आधार लिंकिंग स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो यह सबसे आसान तरीका है।
- सबसे पहले अपने मोबाइल में Google Play Store खोलें और Mera Ration ऐप डाउनलोड करें।
- Mera Ration ऐप को ओपन करें और अपनी भाषा (हिंदी/अंग्रेजी) चुनें।
- अब होमपेज पर Aadhaar Seeding का विकल्प चुनें।
- अब अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब स्क्रीन पर आपके राशन कार्ड की पूरी जानकारी दिखाई देगी, जिसमें आधार लिंकिंग स्टेटस भी होगा।
- इसके बाद अगर सभी सदस्यों के नाम के आगे “Yes” लिखा है, तो आधार लिंक हो चुका है। अगर “No” लिखा है, तो उस सदस्य का आधार लिंक नहीं हुआ है।
ऑनलाइन पोर्टल से आधार लिंकिंग स्टेटस चेक करें
अगर आप मोबाइल ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते, तो आप खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से भी आधार लिंकिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले अपने ब्राउज़र में खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- आधिकारिक वेबसाइट पर राशन कार्ड आधार लिंकिंग स्टेटस का विकल्प चुनें।
- अब अपना राशन कार्ड नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपके राशन कार्ड की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
- यहां आप देख सकते हैं कि कौन-कौन से सदस्यों का आधार लिंक है और कौन से का नहीं।

राशन कार्ड में आधार लिंक न होने पर क्या करें?
अगर आपके परिवार के किसी भी सदस्य का आधार राशन कार्ड से लिंक नहीं है, तो आपको जल्द से जल्द इसे अपडेट करवाना चाहिए। आधार लिंकिंग के लिए दो तरीके हैं – ऑनलाइन और ऑफलाइन।
ऑनलाइन आधार लिंकिंग का तरीका
- सबसे पहले खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आधार लिंकिंग सेक्शन में अपना राशन कार्ड नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।
- अब आपके मोबाइल पर आया OTP दर्ज करें और सबमिट करें।
- इतना करने के बाद आपका आधार लिंकिंग प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
ऑफलाइन आधार लिंकिंग का तरीका
- अपने नजदीकी राशन दुकान या CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाएं।
- वहां आधार लिंकिंग के लिए राशन कार्ड और आधार कार्ड की फोटोकॉपी दें।
- आपकी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- अब 24-48 घंटे में आपका आधार राशन कार्ड से लिंक हो जाएगा।